जादुई इम्पोर्ट
आपकी कहानी
आज से
शुरू नहीं हुई।
आपके फ़ोन की तस्वीरों में बरसों के छोटे-छोटे पल हैं। उन्हें ढूँढ़ने में Kaiary की मदद लें — और अपने परिवार की डायरी की शुरुआत करें।
iPhone के लिए · शुरुआत मुफ़्त है
ऐप की एक नमूना झलक · उदाहरण के तौर पर परिवार की यादें
फ़ोन की तस्वीरों से अब तक की आपकी कहानी तक
पीछे मुड़कर देखने में थोड़ी-सी मदद।
अपनों के पल ढूँढ़ें।
Kaiary को अपनी चुनी हुई तस्वीरों तक पहुँच दें। यह आपके फ़ोन पर ही तस्वीरों में लोगों को ढूँढ़ता है और पलों को दिन के हिसाब से एक साथ रखता है। खोज के दौरान कुछ भी अपलोड नहीं होता।
देखें कौन-सी तस्वीरें चुनी गईं।
‘सभी लोग’ या ‘बच्चे’ देखें। Kaiary लगभग एक जैसी तस्वीरें, दस्तावेज़ और कम काम की तस्वीरें अलग रख देता है। आप देख सकते हैं कि क्या अलग रखा गया है, या तस्वीरें ख़ुद चुन सकते हैं।
जो मायने रखता है, उसे सहेजें।
तैयार हों तो इम्पोर्ट शुरू करें। आपकी चुनी हुई तस्वीरें लाइब्रेरी में तारीख़ के साथ यादों के रूप में सहेजी जाती हैं। फिर आप उनमें उनसे जुड़े लोग और कहानियाँ जोड़ सकते हैं।
ज़िंदगी चलती रहती है। इम्पोर्ट भी।
जाइए, अगली याद
बनाकर आइए।
जब आपके चुने हुए पल अपलोड हो रहे हों, तब भी Kaiary इस्तेमाल करते रहें। इस सुविधा वाले iPhone पर लाइव गतिविधि आपकी लॉक स्क्रीन पर प्रगति दिखाती रहती है।
अगर iOS काम रोक दे, तो आगे बढ़ाने के लिए Kaiary खोलें। इम्पोर्ट याद रखता है कि काम कहाँ रुका था।
iOS लाइव गतिविधि की एक झलक · प्रगति का उदाहरण
इसे अपने परिवार का बनाएँ
“यह कौन है?” से
“याद है, जब…?” तक
इम्पोर्ट के बाद, आप Kaiary को सहेजी हुई यादों के लोगों और पलों से परिचित करा सकते हैं।
चेहरों को नाम दें।
चेहरे पहचानने की वैकल्पिक सुविधा चालू करें, फिर इम्पोर्ट की गई तस्वीरों में लोगों को नाम दें। अपने परिवार के लोगों को जोड़ें या उन समूहों को हटा दें जो आपके नहीं हैं।
पलों को उनके शब्द दें।
तस्वीरों के साथ लिखा विवरण बताता है कि उनके पीछे क्या था। शुरुआती परिचयात्मक विवरण आपको शुरू करने में मदद करते हैं; बाक़ी तस्वीरों के विवरण बनाने की सुविधा Kaiary परिवार सदस्यता से मिलती है।
मिलें उनके कहानी वाले रूप से।
जिन लोगों के नाम आपने जोड़े हैं, Kaiary उनके चित्र बना सकता है। हर चित्र देखें, और अगर वह उनके जैसा न लगे तो फिर से बनवाएँ।
आपकी कहानी की किताब का परिवारदो चरण। दोनों में आपकी मर्ज़ी।
खोज आपके
फ़ोन पर ही रहती है।
जादुई इम्पोर्ट लोगों वाली तस्वीरें ढूँढ़ता है। वे लोग कौन हैं, यह पहचानना एक अलग, वैकल्पिक चरण है, जिसके लिए आपकी सहमति चाहिए और जो Kaiary के अपने सिस्टम पर चलता है। आपकी यादें एआई को सिखाने के लिए कभी इस्तेमाल नहीं होतीं।
निजता का हमारा वादा पढ़ें
आज थोड़ा-सा सहेजें। उम्र भर मुड़कर देखें।
एक दिन कहेंगे,
क्या दिन थे वे भी।
इन्हें सहेजना शुरू करें, एक-एक छोटे पल से।
App Store से डाउनलोड करें आपके परिवार की निजी जगह। शुरुआत मुफ़्त है।